पटेल जयंती पर लगाई गई एकता की दौड़ दून में शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने किया रन फार यूनिटी का शुभारंभ, बच्चें व भाजपाई भी दौड़े | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 08, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पटेल जयंती पर लगाई गई एकता की दौड़ दून में शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने किया रन फार यूनिटी का शुभारंभ, बच्चें व भाजपाई भी दौड़े

देहरादून। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उत्तराखंड में शिक्षा विभाग की ओर से एकता दौड़ आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, पटेल जयंती पर सपफाई अभियान चलाया गया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन के मौक पर राजधनी देहरादून में शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने रन फार यूनिटी का शुभारंभ किया।
दौड़ को फ्लैग आॅफ करते हुए उन्होंने सभी को एकता दिवस की बधाई दी। प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में लगभग दो हजार छात्रा- छात्राएं एक साथ एकता का संदेश देते हुए नजर आए। इसमें सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। दौड़ सुबह साढ़े आठ बजे पवेलियन मैदान से शुरू हुई। यहां से गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शनलाल चैक, बुद्धा पार्क से होते हुए दौड़ पवेलियन मैदान में ही खत्म हुई। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, मुख्य शिक्षा अध्किारी आशा रानी पैन्यूली, जिला शिक्षा अध्किारी आरएस रावत समेत सरकारी और अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों व छात्रा शामिल रहे। वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर निकाली गई रन फाॅर यूनिटी में भाजपा नेताओं ने भी शिरकत की। इसमें नैनीताल सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्टð, भाजपा के सह संगठन मंत्राी अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, राज्यमंत्राी नरेश बंसल, विधायक खजानदास, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधयक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, रविन्द्र कटारिया, रविन्द्र वाल्मीकि व अन्य भाजपाई शामिल थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *