कलियर में प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कलियर में प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

रुड़की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को दरियापुर दयालपुर में एक घर में छापेमारी कर 150 किलो प्रतिबंधित मांस व कटान उपकरण के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर गांव में एक व्यक्ति के घर में अवैध कटान किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने 150 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि शाहरुख निवासी शेखपुरा, कदीम सहारनपुर, समुन, शादाब, रिजवान और मोहसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *