राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन में रैतिक परेड आयोजित सरदार पटेल का जीवन हमें हमेशा करता रहेगा प्रेरितःत्रिवेन्द्र उत्कृष्ट कार्यों एवं विवेचना के लिए पुलिस अध्किारियों क्लेमनटाउन थाने को सम्मानित किया | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 09, 2024

Select your Top Menu from wp menus

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन में रैतिक परेड आयोजित सरदार पटेल का जीवन हमें हमेशा करता रहेगा प्रेरितःत्रिवेन्द्र उत्कृष्ट कार्यों एवं विवेचना के लिए पुलिस अध्किारियों क्लेमनटाउन थाने को सम्मानित किया

देहरादून। मुख्यमंत्राी त्रिवेन्द्रसिंह रावत ने गुरूवार को पुलिस लाईन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्राी ने परेड का निरीक्षण किया व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर क्लेमेंटाउन थाना को सर्वश्रेष्ठ थाना चयनित होने पर सम्मानित किया गया। पुलिस के अध्किारियों को उत्कृष्ट कार्यों एवं विवेचना के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्राी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि देश की आजादी के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में लोह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की अहम भूमिका रही। आजादी के बाद अंग्रेज भारत को छोड़कर तो चले गये थे, लेकिन उन्होंने देश को अनेक रियासतों में बांट दिया। देश की एकता और अखण्डता के लिए लिये सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर अंग्रजों के सपने को चकनाचूर किया। सरदार पटेल का किसानों के लिए भी अद्वितीय चिंतन रहा। उनका मानना था कि बिना किसानों के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।
प्रशासनिक क्षेत्रा के अलावा उनका अन्नपूर्ण भारत के लिए विशेष चिंतन रहा। मुख्यमंत्राी त्रिवेन्द्रने कहा कि प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जब सरदार पटेल अहमदाबाद के मेयर थे, तब उन्होंने 222 दिन तक स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया। प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक मुत्तफ भारत बनाने का आ“वान किया है। सरदार पटेल का जीवन आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्राी ने नैनीताल में ज्योलिकोट के पास पुलिस वाहन दुर्घटना में मृतक पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्राी ने कहा कि इन पुलिस कर्मियों के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव मदद दी जायेगी। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा सरदार पटेल ने भारत के प्रथम गृह मंत्राी बनने के बाद देशी रियासतों के विलय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें देश की अखण्डता व सम्प्रभुता को अक्षुण्ण रखते हुए कार्य करना होगा। उत्तराखण्ड पुलिस राज्य एवं देश को अक्षुण्ण रहने का पूरा प्रयास करेगी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्राी डाॅ. धन सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधयक हरवंश कपूर, खजान दास, गणेश जोशी, देशराज कर्णवाल, उमेश शर्मा काऊ, मेयर सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमगाई, अपर मुख्य सचिव राध रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार, पुलिस के वरिष्ठ अध्किारी एवं गणमान्य उपस्थित थे

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *