आतंक पर इमरान का कबूलनामा | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आतंक पर इमरान का कबूलनामा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि उनके देश में 40 अलग-अलग आतंकी संगठन संचालित हो रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकारों ने अमेरिका को ये सच्चाई नहीं बताई, विशेष रूप पिछले 15 सालों में।
खान ने कहा, ष्हम आतंक पर अमेरिकी युद्ध लड़ रहे थे। पाकिस्तान का 9ध्11 से कोई लेना-देना नहीं है। अलकायदा अफगानिस्तान में था। पाकिस्तान में कोई आतंकवादी तालिबान नहीं थे। लेकिन हम अमेरिकी युद्ध से जुड़े। दुर्भाग्य से, जब चीजें गलत हुईं, जहां मैं अपनी सरकार को जिम्मेदार मानता हूं, हमने अमेरिका को जमीनी हकीकत नहीं बताई। वह कैपिटल हिल के लोगों को संबोधित कर रहे थे, जिसे कांग्रेस विमेन शीला जैक्सन ली ने होस्ट किया था। शीला कांग्रेसनल पाकिस्तान कॉकस की चेयरपर्सन हैं। वह कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया और इंडियन अमेरिकन्स की भी सदस्य हैं। खान ने सांसदों को समझाया कि पाकिस्तानी सरकार नियंत्रण में नहीं थी। खान ने आगे कहा कि 40 अलग-अलग तरह के आतंकी संगठन पाकिस्तान में संचालित थे। इसलिए पाकिस्तान एक ऐसे दौर से गुजरा है, जहां हमारे जैसे लोग चिंतित थे कि क्या हम जीवित रह पाएंगे। तो जब अमेरिका हमसे और ज्यादा करने और युद्ध में जीतने के लिए मदद की उम्मीद कर रहा था, उस समय पाकिस्तान अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा था।ष् खान ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण था कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष अमेरिकी नेताओं से मिले।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *