बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का निधन | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का निधन

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का राजधानी नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। मिश्र ने 82 साल की उम्र सोमवार यानी 19 अगस्त को आखिरी सांस ली। जगन्नाथ मिश्र पिछले कई महीनों से बीमार थे। वो बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री बने। जगन्नाथ मिश्र बिहार में कांग्रेस के आखरी मुख्यमंत्री थे। मिश्र केंद्र में भी मंत्री रहे थे।
जगन्नाथ मिश्र के भाई ललित नारायण मिश्र इंदिरा गांधी की सरकार में रेल मंत्री थे। राजनीति में आने से पहले मिश्र बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे। इन्होंने कुछ किताबें भी लिखी थीं। कांग्रेस जब कमजोर हुई तो मिश्र ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। एनसीपी के बाद वो जनता दल यूनाइटेड में भी गए। जगन्नाथ मिश्र करोड़ों रुपए के बहुचर्चित चारा घोटाले में अभियुक्त भी रहे थे। हाल ही में रांची हाई कोर्ट ने मिश्र को इस मामले में बरी कर दिया था। जगन्नाथ मिश्र के बेटे नीतीश मिश्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री रहे हैं। जगन्नाथ मिश्र के निधन पर कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *