केदारनाथ यात्रा सुचारू, बदरीनाथ यात्रा रुकी | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

केदारनाथ यात्रा सुचारू, बदरीनाथ यात्रा रुकी

देहरादून। चारधाम यात्रा की बात करें तो केदारनाथ यात्रा सुचारू है। बदरीनाथ यात्रा रोकी गई है। हाईवे पर कई जगह मलबा आने से यात्रा रुकी है। चमोली जिले में मौसम सामान्य है। रात से हो रही बारिश थम गई थी। बदरीनाथ हाईवे अभी भी कंचनगंगा और लामबगड़ में बंद है। सैकड़ों यात्री हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। रुद्रप्रयाग में रातभर मौसम सामान्य रहा। सुबह से घने बादल छाये रहे और हल्की बारिश हुई। सोमवार सुबह केदारनाथ में भी बारिश हुई। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग अति संवेदनशील हो गया है। कई जगहों पर पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हो रहा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ व कुंड-ऊखीमठ-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जारी है।
वहीं यमुनोत्रीधाम सहित यमुनाघाटी मे मौसम साफ है। चटख धूप खिली रही। हाईवे पर आवाजाही सुचारु रूप से हुई। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहें। ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से जारी रहा। टिहरी जिले की 15 ग्रामीण सड़कें बाधित हैं। श्रीनगर में हल्की बूंदाबांदी और बारिश हुई। राज्य में फिलहाल नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *