कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की  | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 04, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की 

देहरादून। नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों को देखते हुए सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पथरिया पीर में भाजपा विधायक गणेश जोशी ने कांग्रेस की महानगर महासचिव जयंती राजश्री को भाजपा की सदस्यता दिलायी।
 विधायक जोशी ने जयंती राजश्री एवं बेबी राजश्री, सौरभ को पुष्पगुच्छ देकर भाजपा में सम्मिलित कराया। उन्होनें कहा कि जयंती राजश्री के पार्टी में आने से वार्ड 11 विजय कालोनी में भाजपा को मजबूती मिलेगी और पार्षद प्रत्याशी को विजय प्राप्त होगी। इस अवसर पर भाजपा नेता डा0 बबीता सहौत्रा, दिनेश बाल्मीकि, पार्षद प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ, मुकेश चनालिया आदि भाजपाई उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *