देहरादून। उत्तराखंड में ऊर्जा निगम में स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। इन्हें 31 मार्च 2020 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिल सकेगा, जो प्रतिमाह 200 रुपये रहेगा। ऊर्जा निगम में स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों की संख्या 1088 है। इन्हें यह लाभ दिवाली से पहले मिलेगा। एमडी यूपीसीएल बीसीके मिश्रा ने यह आदेश किए। वहीं, हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लॉइज यूनियन ने प्रबंधन का आभार जताया है। दूसरी ओर, उपनल कर्मियों ने कहा कि एसएचजी को उपनलवालों की तरह लाभ मिलते हैं, मगर उपनल को एसएचजी वाले लाभ नहीं मिल रहे हैं।
ऊर्जा निगमों में उपनल कर्मचारियों को दिवाली बोनस का लाभ नहीं दिया गया। विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के विनोद कवि ने कहा कि फील्ड से लेकर ऑफिसों में उपनल कर्मचारियों ने कामकाज संभाल रखा है। मगर, दिवाली बोनस नहीं दिया गया। जबकि इस बोनस की सबसे अधिक जरूरत अल्पवेतन भोगी आउटसोर्स कर्मियों को है। एक ही विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए दोहरी व्यवस्था अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारियों के साथ डीए और बोनस में भेदभाव नहीं होना चाहिए।
Tags:#Dehradun employee