उत्तराखंड के सुरेंद्र मैठाणी कानपुर में बने विधायक | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

उत्तराखंड के सुरेंद्र मैठाणी कानपुर में बने विधायक

देहरादून। उत्तराखंड में पौड़ी-श्रीनगर के बीच खंडा के पास गिरिगांव-फरखेतू के रहने वाले सुरेंद्र मैठाणी कानपुर में विधायक बने हैं। यूपी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर गोविंदनगर की जनता ने उन्हें विधायक चुना। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को 21,244 मतों से हराया है। ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में मैठाणी ने कहा कि वह कई साल से भाजपा में कई पदों पर सक्रिय हैं। 52 वर्षीय मैठाणी पिछले आठ साल से कानपुर महानगर के भाजपा अध्यक्ष हैं। पेशे से एडवोकेट मैठाणी 20 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। मैठाणी के अनुसार, कानपुर में सत्तर हजार उत्तराखंडियों का प्यार साथ है। उनके पिता सच्चिदानंद मैठाणी कई साल पहले कानपुर आकर बस गए थे। वह यहां ईएसआई में मैनेजर थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *