हल्द्वानी | नैनीताल उधमसिंघ नगर से कांग्रेस सासंद प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने दमुवाढूंगा चम्बल पल के पास चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश्य ने सयुक्त रूप से कई काँग्रेसी नेताओ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में किया | इस मौके पर एक जनसभा करते हुए प्रकाश जोशी ने कहा की बीजेपी के सभी उम्मीदवार सिर्फ मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ रहे है क्योकि उनका अपना कोई वजूद नहीं है | यहाँ के निवर्तमान सांसद भी जनता के बीच जा कर माफ़ी मांग रहे है क्योकि उनको मालूम है की अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में उन्हों ने कुछ नहीं किया सिर्फ हवाई वादे और जनता को लुभाने वाले सपने ही दिखाए है |
उन्हों ने सभी से अपील की है की इस बार कांग्रस पर भरोसा कर भारी मतों से मुझे विजय बनाये| जोशी ने कहा की कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सच्चे मन और दिल से देश हित के काम कराती है | विधायक सुमित हृदेश्य ने जनता से अपील की है की इस चुनाव में भाजपा को यह दिखा देना है की अति का अंत ऐसे होता है |
इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारियो के साथ कार्यकर्त्ता और क्षेत्रीय जनता भी भरी संख्या में मौजूद रहे |