मलिन बस्तियों पर भी लगेगा हाउस टैक्स | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 04, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मलिन बस्तियों पर भी लगेगा हाउस टैक्स

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून के करीब 129 मलिन बस्तियों पर हाउस टैक्स लगाने के की कवायत शुरू हो गई है। दून नगर निगम क्षेत्र में आने वाले करीब 40 हजार घरों पर निगम हाउस टैक्स लगाने जा रहा है, जो कि पूर्व में बंद कर दिया गया था। इन बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलने के लिए देहरदून नगर निगम इन क्षेत्रों में कैंप लगाने जा रहा हैं।
दरअसल, नैनीताल हाईकोर्ट ने शहर में बसी अवैध बस्तियों को हटाने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के बाद नगर निगम ने बस्तियों पर हाउस टैक्स लगाने की प्रक्रिया बंद कर दी थी। जिसके बाद शहर में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया था। लेकिन इन बस्तियों पर कोई कार्रवाई होती उससे पहले राज्य सरकार इन बस्तियों को बचाने के लिए तीन साल का अध्यादेश लेकर लेकर आ गई थी।
अध्यादेश लाए जाने के बाद नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुट गया था। चुनाव संपन्न होने के बाद अब नगर निगम बोर्ड गठन किया गया. बोर्ड ने अब मलिन बस्तियों में हाउस टैक्स लगाने का फैसला किया हैै वहीं नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदण्डे का कहना है कि नए साल से बस्तियों में कैंप लगाकर भवनों को हाउस टैक्स के दायरे में लाया जाएगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *