युवती से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की अब खैर नही | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

युवती से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की अब खैर नही

देहरादून। दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में पौड़ी की छात्रा की उपचार के दौरान मौत के बाद उत्तराखंड पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सजग होती दिख रही है। एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार की तरफ से सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी कर स्कूल-कॉलेजों के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है।
बता दें कि प्रदेशभर में महिलाओं और स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे देखते हुए ही अब स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर घूमने वाले मनचलों की अब खैर नहीं होगी।
स्थानीय थाना पुलिस और सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) को ऐसे स्थानों पर पेट्रोलिंग कर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि ये देखने वाली बात होगी की पुलिस मुख्यालय से जारी इन आदेशों पर कितना अमल हो पाता है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने कहा कि सीपीयू स्कूल और कॉलेज खुलने के समय और छुट्टी के समय भी पेट्रोलिंग करेगी. इस दौरान कड़ी नजर रखी जाएगी। अगर किसी ने भी छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया, तब सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह सब पहले भी की जाती रही है। एक बार फिर से जिला पुलिस को सतर्क किया गया है कि इस तरह की घटनाओं की रोकथाम करें।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *