महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के उरण स्थित ओएनजीसी के एलपीजी प्लांट में मंगलवार को भीषण आग लगी गई। आग में झुलसकर मरने वालों की संख्या 7 पहुंच गई। इसमें 5 ओएनजीसी के कर्मचारी, जबकि दो दमकल कर्मचारी हैं। अभी दो लोगों की घायल हैं. ओएनजीसी ने ट्विटर के जरिए बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। बताते चले कि आग लगने के तुरंत बाद ही वहां मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजकर 20 मिनट पर प्लांट में धमाके की तेज आवाज आई. फिलहाल अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। नवी मुंबई के करीब उरण इलाका पड़ता है। जहां ओएनजीसी का प्लांट है। घटनास्थल पर राहत और बचावकर्मी मौजूद हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी ह। .ओनजीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा कि उरण तेल और गैस प्रसंस्करण संयंत्र में आज सुबह स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज में आग लग गई. ओएनजीसी अग्निशमन सेवाएं और संकट प्रबंधन टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई. आग पर काबू पाया जा रहा है। तेल प्रसंस्करण पर कोई प्रभाव नहीं हुआ और गैस को हजीरा प्लांट की ओर मोड़ दिया गया है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है।