पाॅलीथीन मुक्त ग्रीन दून को अधिकारियों की जन जागरूकता रेली को सीएम ने फ्लैग आॅफ किया | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 08, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पाॅलीथीन मुक्त ग्रीन दून को अधिकारियों की जन जागरूकता रेली को सीएम ने फ्लैग आॅफ किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में पाॅलीथीन मुक्त ग्रीन दून हेतु सचिवालय के अधिकारियों की जन जागरूकता रेली को फ्लैग आॅफ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पाॅलीथीन मुक्त एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता जरूरी है।
सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पाॅलीथीन मुक्त ग्रीन दून हेतु जनजागरूकता के लिए जो पैदल यात्रा की जा रही है, इसके आने वाले समय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 नवम्बर को देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जो मानव श्रृंखला बनाई जायेगी। यह मानव श्रृंखला 50 किमी की होगी, जिसमें एक लाख से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए देशवासियों से जो आहृवाहन किया है, इसमें हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 16 जुलाई, 2020 को हरेला पर्व के अवसर पर पूरे राज्य में एक ही दिन वृक्षारोपण किया जायेगा। हमारा प्रयास है कि इसके बाद हर हरेला पर्व पर सिर्फ एक घण्टे में पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण हो। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता पर व्यापक स्तर पर जन जागरूकता की जरूरत है। इसके लिए स्कूलों में प्रति सप्ताह स्वच्छता व पाॅलीथीन मुक्ति पर 5 मिनट का उद्बोधन हो। आज प्लास्टिक का इस्तेमाल सामाजिक बुराई बन गई है। पाॅलीथीन मुक्त देहरादून के लिए नगर निगम देहरादून द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है, इसके काफी अच्छे परिणाम मिल रहे हैं, देहरादून को जल्द ही पूर्णतः पाॅलीथीन मुक्त करने के लिए जन सहयोग जरूरी है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि देहरादून से प्लास्टिक को हमेशा समाप्त करने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप प्लास्टिक के उपयोग में 50 से 60 प्रतिशत तक की कमी आई है। जन सहयोग से जल्द देहरादून को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त किया जायेगा। इस अवसर पर विधयक गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव राध रतूड़ी, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय व सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *