नई दिल्ली। चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम की जिससे संपर्क टूट गया था उसकी लोकेश्न के बारे में पता चल गया है। इसकी जानकारी प्ैत्व् चीफ के.सिवन ने दी है। उन्होंने बताया कि आर्बिटर से जो थर्मल तस्वीरें मिली हैं उनसे विक्रम लैंडर के बारे में पता चला है। हालांकि, अभी तक विक्रम से संपर्क नहीं साधा जा सका है। उन्होंने कहा कि हम विक्रम से संपर्क करने की पूरी कोशिश कर रहे है, जल्द ही हम उससे संपर्क साध लेंगे।
इशरो अब ये पता लगाने की कोशिश करेगा की क्या विक्रम में किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी हुई जिस वजह से उससे संपर्क टूटा या दूसरे कारणों की वजह से ऐसा हुआ। अभी तक आशंका जताई जा रही थी कि कहीं विक्रम किसी गढ्डे में तो नहीं चला गया है। अब के.सिवन द्वारा दी गई इस जानकारी से नई उम्मीद जागी है। दरअसल, 6 से 7 सितंबर की मध्य रात्रि लैंडर विक्रम चांद की सत्ह पर लैंड करने ही वाला था कि महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर विक्रम से संपर्क टूट गया। वैज्ञानिकों ने इसके बाद लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन, वह कामयाब नहीं हो पाए।
इसरो के अनुसार, चंद्रयान -2 मिशन के उद्देश्यों में से 90 से 95 प्रतिशत को पूरा किया गया है और शनिवार को लैंडर के साथ संचार के नुकसान के बावजूद यह मिशन जारी रहेगा।