
रुड़की। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस बाजार में तिरंगे बांटे। इसके साथ ही लोगों से अपील की कि अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं। नगर विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बजार में दुकानों पर गए। लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे कार्यक्रम के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर झंडे बांट रहे हैं। झंडों की कीमत 10 से 30 रुपये तक रखी गई है। देश की आजादी के लिए कुरबानी देने वालों को यह सच्ची श्रद्धांजलि है। शक्ति केंद्र संयोजिका सावित्री मंगला ने बताया कि शक्ति केंद्र में करीब 1200 तिरंगे बांटे जाएंगे।