लक्सर में तीन हजार घरों पर तिरंगा लगाएगी भाजपा  | Jokhim Samachar Network

Tuesday, September 26, 2023

Select your Top Menu from wp menus

लक्सर में तीन हजार घरों पर तिरंगा लगाएगी भाजपा 

रुड़की। भाजपा ने लक्सर नगर मंडल में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को अभियान के संयोजक व सह संयोजक ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर तीन हजार घरों पर तिरंगा लगाने का दायित्व सौंपा। अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। भाजपा ने इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। लक्सर नगर मंडल में पूर्व दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति को अभियान का संयोजक व राजवीर सिंह कश्यप को सह संयोजक बनाया गया है। सोमवार को संयोजक व सह संयोजक ने लक्सर नपा अध्यक्ष अंबरीश गर्ग के साथ पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। लक्सर मंडल अध्यक्ष बिशनपाल कश्यप ने बताया कि शनिवार 13 अगस्त की सुबह पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हरिद्वार रोड पर स्थित धर्मकांटे पर इकट्ठा होंगे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *