देहरादून। उत्तराखण्ड में जंगली जानवर लगातार आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। इसके बावजूद वन महकमें को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन महकमा हमेशा मौत के बाद ही नींद से जागता है। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से भालूओं की आबादी वाले क्षेत्र में दस्तक बढ़ गई है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों बर्फबारी होने के कारण भालू और अन्य वन्य जीव निचले इलाकों में प्रवास के लिए आ जाते हैं। जिससे वन्य जीव और मानव संघर्ष बढ़ जाता है।
पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ती घटनाएं इस बात की तस्दीक कर रही है, कि भालू मध्य हिमालय में अपनी दस्त दे चुका है। वहीं बीते दिनों भालू के हमले में कई लोग घायल हुए है। जिससे भालू की मानव आबादी के आसपास दस्तक से लोग खौफजदा है और मवेशियों के लिए चारा व दैनिक कार्य पर निकलने से कतरा रहे हैं। भालू के हमले में अधिकांश मवेशियों के लिए घास लेने वाली महिलाएं, खेतों पर कार्य करने वाले और स्कूली बच्चे होते हैं। भालू के हमले में समय पर इलाज न मिलने से कई लोगों को अपनी जान से गंवानी पड़ती है।
वहीं शीतकाल शुरू होते ही पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीणों में भालू का खौफ साफ देखा जा सकता है। वहीं वन विभाग की लाचारी लोगों के जान पर भारी पड़ती है। कुमाऊं और गढ़वाल का अधिकांश भू भाग पर्वतीय होने के कारण दोनों जगह कमोवेश एक जैसी स्थिति है। वहीं राज्य गठन के बाद भी वन विभाग पुराने ढर्रे पर ही चल रहा हैै। कई बार अधिकारी विभाग को हाईटैक बनाने की योजना बना चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की ये कोशिश परवान नहीं चढ़ पाती है। जिससे वन महकमे को आग, तस्करों और जंगली जानवरों से निपटने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
बीते रोज यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम बंचूरी में घास लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां से घायल महिला को कोटद्वार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भालू के हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बीते दिन चमोली जनपद में देवाल ब्लॉक के ताजपुर गांव के जंगल में भालू ने 3 हमला लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमे कि दो लोगो की स्थति गंभीर बनी हुई है। रिंगाल लेने जंगल गए तीन लोगों पर भालूओं की टोली ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया,भालूओं के हमले से घायल तीनों लोगों ने आबादी की ओर भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।