देर रात गोली मारकार पत्नी की हत्या पति गंभीर | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

देर रात गोली मारकार पत्नी की हत्या पति गंभीर

देहरादून। गुरुवार देर रात देहरादून के माता मंदिर रोड क्षेत्र में गोली मारकर एक औरत की हत्या कर दी गयी। जबकि मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतका के पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार एक दंपती पर उनके ही परिचित द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें पत्नी की मौत हो गई है। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। जिसे महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी भी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।
बताया गया कि माता वाला मंदिर रोड पर देर रात 11. 45 पर बुटीक संचालक कामना रोहेला के गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं आरोपियों ने कामना के पति पर भी फायर कर दिया। गोली लगने से मृतका के पति अशोक उर्फ कपिल रोहेला की हालत गंभीर बनी हुई है। रिश्तेदार रिंकू और उसके साथी पर गोली मारने आरोप है। रिंकू कपिल के घर पर रहता था। दो साल पहले रिंकू को घर से निकाल दिया था। कहा जा रहा है कि उसी के बदले के रूप में रिंकू ने ऐसा किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *