मा0 मंत्री द्वारा निरन्तर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो पर समीक्षा की जा रही है | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मा0 मंत्री द्वारा निरन्तर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो पर समीक्षा की जा रही है

कोराना संक्रमण के निरन्तर बढ़ते मामलो के मद्देनजर जनपद में की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में प्रभारी मंत्री/महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने आज वर्चुवल माध्यम से जनपद अल्मोड़ा के प्रशासनिक व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उपलब्ध संसाधन एवं संक्रमित व्यक्तियों के बेहतर उपचार के सम्बन्ध में समीक्षा की। मा0 मंत्री द्वारा निरन्तर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो पर समीक्षा की जा रही है।
                               उन्होंने निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमित मरीजो के ईलाज में लापरवाही नहीं बरती जाय। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है जिसे डिमाण्ड के अनुसार तत्काल रिलीज कर दिया जायेगा। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नियमों का उल्लघंन करने पर सख्ती करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शादी समारोह में औचक निरीक्षण करते हुए नियमों का उल्लघंन करने पर कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने आक्सीजन सिलेण्डरों व अन्य जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी किये जाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये।
मा0 मंत्री ने बेस में तैयार किये जा रहे आईसीयू सेन्टर व आक्सीजन जनरेशन प्लान्ट की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और कहा कि सम्बन्धित संस्था से उनके द्वारा भी वार्तालाप किया जायेगा और जल्द से जल्द इसे स्थापित करने के प्रयास किये जायेंगे। अधिकारियों द्वारा मानव संसाधन की कमी से उन्हें अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द मानव संसाधन बढ़ाने हेतु अपने स्तर से आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री से भी वार्ता करने की बात कही।
                                       उन्होंने कहा कि जल्द ही अल्मोड़ा हेतु पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट, आक्सीमीटर, आक्सीजन कसंन्टेªटर उपलब्ध करा दिये जायेंगे इसके लिए कई संस्थाओं से बातचीत चल रही है। बैठक में कुम्भ डयूटी में गये कार्मिकों के अभी तक रिलीव नहीं किये जाने पर उन्होंने उच्च स्तर पर वार्ता करते हुए जनपद के कार्मिकों को तत्काल भेजने का आश्वासन भी दिया।
बैठक में उन्होंने कहा कि कोविड केयर अस्पताल में मरीजों की अच्छी देखभाल, समय से उपचार व अन्य जरूरी दवायें व उपकरण उपलब्ध कराये जाय। इसके अलावा होम आईसोलेशन, कोविड सेन्टर में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी प्रतिदिन ली जाय। उन्होंने कहा कि टोल फ्री न0 1077 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी परेशानी बता सके। मा0 मंत्री ने आशा, आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों से घर-घर में सर्विलांस करने के भी निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि वर्तमान में कोविड केयर अस्पताल में उनके द्वारा दैनिक मानिटरिंग की जा रही है। आक्सीजन सप्लाई वर्तमान में सुचारू चल रही है। जल्द ही मेडिकल कालेज द्वारा 13 बेड का अस्थाई आईसीयू तैयार किया जा रहा है इसके अलावा जनपद में जिला चिकित्सालय में 04 वेन्टीलेटर, रानीखेत में 04 वेन्टीलेटर और मिलेट्री अस्पताल में भी 06 वेन्टीलेटर स्थापित कर दिये गये है जिन्हें जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सेन्ट्रल आक्सीजन सप्लाई से कोविड केयर वार्ड में आक्सीजन आपूर्ति की जा रही है।
                                             बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं अन्य बचाव कार्यों हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 आ0जी0 नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी के अलावा वर्चुवली रूप से मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, सीएमएस डा0 के0के0 पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल आदि इस बैठक से जुड़े थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *