महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या से छात्रों में उबाल – आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग | Jokhim Samachar Network

Tuesday, May 07, 2024

Select your Top Menu from wp menus

महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या से छात्रों में उबाल – आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग

देहरादून। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या करने की घटना के विरोध में एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। यहां डीएवी और डीबीएस पीजी कॉलेज में एबीवीपी इकाई ने वी वांट जस्टिस के नारे लगाते हुए घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री विक्रम फर्सवाण ने कहा कि देश में इस तरह की घटना अत्यंत निंदनीय और असहनीय है। उन्होंने महिला डॉक्टर की मदद के नाम पर दुष्कर्म और फिर जलाकर मारने की घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। छात्रों ने कॉलेज में विरोध प्रदर्शन करने के बाद कॉलेज गेट पर घटना के विरोध में पुतला फूंका। इस दौरान वी वांट जस्टिस के नारे लगाते हुए तेलंगाना सरकार से हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। इधर, डीबीएस पीजी कॉलेज में भी छात्रों ने रैली निकालकर महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में महानगर मंत्री अश्विनी पाण्डे, जिला संयोजक सानू मिश्रा, देवेन्द्र बिष्ट, दयाल बिष्ट, नागेंद्र बिष्ट, रिधिमा, पूजा चौहान, दीक्षा बैनर्जी, आकांक्षा, आशीष, सूरज चंद, रोहन शर्मा, स्वाती, सागर, राजा, कामिनी भट्ट, लक्ष्मी, अवंतिका, काजल, राजा गोदियाल, आयुष, प्रांजल, अजय आदि रहे।
भीम आर्मी ने भी किया प्रदर्शन – भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने भी हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर लैंसडौन चौक पर पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी मिशन के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने घटना को समाज के लिए कलंकित करने वाला बताया। साथ ही महिला डॉक्टर के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष आजम खान, सोहेल खान, आशिफ कुरेशी, सुजित आदि रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *