तो क्या जालसाजों के मुकदमे वापसी करने के एवज में मिलना था त्रिवेंद्र को बेस्ट सीएम अवार्डः मोर्चा | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

तो क्या जालसाजों के मुकदमे वापसी करने के एवज में मिलना था त्रिवेंद्र को बेस्ट सीएम अवार्डः मोर्चा

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश के महान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने  प्रदेश के कई जालसाजों, चार सौ बीसी करने वाले तथा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर लोगों को धोखा देने वाले लोगों के  संगीन अपराधों 420, 467, 468, 471, 120 बी,  452 व 506 आदि के मुकदमे जनहित में दर्शाकर वापस लिए। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि त्रिवेंद्र रावत को प्रदेश के शरीफ व ईमानदार लोगों की कोई चिंता नहीं है।  यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में कई मामले ऐसे हैं जो जन सरोकारों एवं जनता को न्याय दिलाने के लिए लोगों पर दर्ज हुए, लेकिन इसमें त्रिवेंद्र को कोई रुचि नहीं है। नेगी ने कहा कि इस परंपरा से जहां चोरों, चार सौ बीसी करने वाले तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को धोखा देने वाले गिरोह के हौसले बुलंद होंगे, वहीं दूसरी ओर आमजन का जीना दूभर हो जाएगा। नेगी ने कहा कि अगर त्रिवेंद्र रावत को किसी संस्था द्वारा देश का बेस्ट सीएम अवार्ड दिया जाता तो निश्चित तौर पर इससे घृणित और निंदनीय कृत्य कोई हो नहीं सकता था। इसके साथ साथ ऐसी स्थिति में देश का सर्वश्रेष्ठ सीएम अवार्ड दिया जाना (प्रस्तावित) प्रदेश की जनता से बहुत बड़ा धोखा है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *