आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन  | Jokhim Samachar Network

Tuesday, May 07, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन 

विकासनगर। आर्य समाज मंदिर चकराता में विजयादशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शस्त्र पूजन किया। इसमें संघ के स्वयं सेवकों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता विवेक अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस हिंदू धर्म के साथ ही भारतीय संस्कृति का रक्षक है। शस्त्र पूजन करने के बाद जिला प्रचारक प्रभात ने कहा कि दशहरे का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक इस पर्व पर शस्त्र पूजन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संघ की रीति नीति से परिचित कराते हुए लोगों को संघ से जोड़ने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज के अध्यक्ष तीर्थ कुकरेजा ने की। इस दौरान खंड कार्यवाह विक्रम चौहान, व्यवस्था प्रमुख कुंदन सिंह, जयपाल सिंह, नरदेव सिंह, मोनित दुसेजा, प्रदीप तोमर, आशीष जोशी, विद्या दत्त जोशी, बिशन थापा, नीरज नौटियाल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *