भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की तैयारियां शुरू  | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की तैयारियां शुरू 

विकासनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद की तैयारियों के लिए पछुवादून संयुक्त मोर्चा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की रामपुर में बैठक में पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति बनी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की बैठक आगामी 22 सितंबर को पीठ बाजार रामपुर कला में आहुत की गयी है। सहसपुर विधानसभा के रामपुर गांव में पछवादून में रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता हाजी लियाकत अली ने की। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय की गयी। जिसमें तय किया गया कि आगामी 22 सितंबर को सुबह दस बजे से चकराता, विकासनगर व सहसपुर के किसान हिस्सा लेंगे। भारत बंद में किसानों की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी को लेकर पंद्रह सितंबर से गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, भारत संवैधानिक संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर, भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष चौधरी राजू तोमर, कमरुद्दीन, मोहम्मद आलम, राजवीर चौधरी, साजिद अली, सुलेमान खान, अब्दुल मन्नान,जाहिद हसन आदि शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *