पछुवादून के दर्जनों युवाओं ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पछुवादून के दर्जनों युवाओं ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

विकासनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तिलक भवन में बैठक आयोजित हुई। इसमें जिलाध्यक्ष संजय किशोर की मौजूदगी में पछुवादून क्षेत्र के कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। रविवार सुबह मुख्य बाजार स्थित तिलक भवन में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में पहुंचे जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेन्द्रु का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। कहा कि कांग्रेस ही प्रदेश और देश का विकास कर सकती है। भाजपा शासनकाल में लगातार देशवासी महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। प्रदेश के साथ पूरे देश में लोगों के पास रोजगार नहीं है। साथ ही महंगाई लगातार अपने पैर पसार रही है। लेकिन इस बार जनता खुद भ्रष्ट और जन विरोधी भाजपा की सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी की मजबूती को काम करने की बात कही। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, गिरीश सप्पल, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, नौशाद, अभिराजन, राहुल वर्मा, हर्षुल शर्मा, राजवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह नेगी, राजेश कुमार, कुलदीप कुमार, संजय कुमार, अनिल, त्रिलोक चंद, तेजपाल, सोनू, राजकुमार, असद खान, कुलदीप, सर्वजीत सिंह, अंकित, सोनू, सुबोध, अजरुद्दीन, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *