कोश्यारी ने सेनानियों के गांव पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 04, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कोश्यारी ने सेनानियों के गांव पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

रुद्रपुर महाराष्ट के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने ‘स्वतंत्रता सेनानी गांव गोविंद नगर देवरिया इतिहास के आईने में’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का लेखन दक्षिणी सहकारी सोसायटी के सभापति प्रताप सिंह धानक ने किया है। साथ ही कोश्यारी ने प्रताप सिंह धानक के पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भवान सिंह की पुस्तक गीत माला का भी विमोचन किया। गुरुवार को चुकटी देवरिया इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते कोश्यारी ने कहा कि देवरिया गांव में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत के सहयोग से पहाड़ और देश के अन्य भागों से आए लोगों को बसाया गया। हमारी नई पीढ़ी को इतिहास की जानकारी होना आवश्यक है। पूरे देश के लिए यह पुस्तक शोध का कार्य करेगी। पुस्तक में कुमाऊं के 76 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। देवरिया के निवासियों ने कोश्यारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश चंद पंत, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष कमलेन्द्र सेमवाल, रंजीत सिंह नगरकोटि, मदन नेगी, नंदा वल्लभ पाठक, मनोहर चंद लोहनी, चक्रवती जोशी, हंसी बिष्ट, अजय बिष्ट, विशन सिंह नेगी, सुभाष मिश्रा, देवेन्द्र सिंह बिष्ट आदि रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *