पीएम मोदी ने बताए किसानों को जैविक खेती के लाभ   | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पीएम मोदी ने बताए किसानों को जैविक खेती के लाभ  

रुड़की।  लक्सर में गुरुवार को कृषि विभाग के कार्यालय में जैविक खेती पर दिए गए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय किसानों के साथ कार्यालय में मौजूद रहे और मोदी का भाषण सुना। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान भी किया।  गुरुवार सुबह पीएम मोदी ने देशभर के किसानों को संबोधित किया। कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में पीएम के भाषण का लाइव प्रसारण देखने और उनकी बात सुनने का इंतजाम किया गया था। लक्सर कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चौधरी निपेंद्र सिंह ने स्थानीय किसानों संग प्रधानमंत्री को सुना। पीएम ने किसानों को रासायनिक खाद और कीटनाशक दवा के प्रयोग से मिट्टी को होने वाले दीर्घकालिक नुकसान और जैविक खेती के फायदे समझाए। उन्होंने गाय के गोबर से बनने वाले कंपोस्ट खाद को फसल की गुणवत्ता के लिए सबसे अच्छा बताया। साथ ही मिट्टी की जांच कराने से होने वाले लाभ भी बताए। कार्यक्रम के बाद मोर्चा जिलाध्यक्ष ने किसानों को संबोधित किया। कहा कि रासायनिक कीटनाशक व उर्वरक से उत्पादन भले ही बढ़े, परंतु उपज की गुणवत्ता खराब होती है। जबकि जैविक खेती से इसके पोषक तत्व व गुणवत्ता बेहतर होती है। सहायक कृषि अधिकारी सुभाषचंद शर्मा ने कहा कि दुनियाभर में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में जैविक खेती से किसान अधिक मुनाफा भी कमा सकते हैं। कार्यक्रम में गोरख सिंह, जुगलपाल सिंह, यशवीर सिंह, जयपाल फौजी, रणवीर सिंह, विनोद कुमार, मेहर सिंह, जाहिद हसन, शराफत अली, धर्मपाल, निर्दोष कुमार, बबलू सिंह, शाह फैसल, ओमवीर, मांगेराम, प्रमोद कुमार, पोपिन, नरेश, श्याम सिंह, कालूराम, रवि कुमार, अरविंद, सचिन, जितेंद्र, दीपक, अश्विनी, सुनील कुमार मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *