आंतकी मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक राजेंद्र बुंगला को दी श्रद्धांजलि | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आंतकी मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक राजेंद्र बुंगला को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। जनपद पिथौरागढ़ के तहसील गंगोलीहाट के ग्राम बडेना (बुंगली) का वीर सैनिक राजेन्द्र सिंह बुंगला जो सेना के टीए जाट बटालियन जम्मू कश्मीर में तैनात थे, आंतकी मुठभेड़ में शहीद हो गए। स्व. राजेन्द्र बुंगला का पार्थिव शरीर, शनिवार को सेना के विमान द्वारा पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय लाया गया जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सेना एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सेना द्वारा शहीद को गाॅर्ड आॅफ आॅनर दिया गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शहीद स्व. राजेन्द्र सिंह बुंगला को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिये शहीद हुुए वीर सपूत स्व.श्री राजेन्द्र सिंह बुंगला की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिवारजनों के साथ है, हरसंभव मदद प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। देश की रक्षा करने के लिए हमारे जवान, हमारी सेना हरदम तैयार है। शहीद के पार्थिव शरीर को जिलाधिकारी सी.रविशंकर, बिग्रेडियर रंजन मलिक सेना मेडल, बिग्रेडियर विनोद चंद, कर्नल एम.एस. वल्दिया, कर्नल ए.के.सिंह, कर्नल एस.सी.चैहान, अपर जिलाधिकारी आर.डी.पालिवाल आदि के द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *