बहुउद्देशीय जिला विधिक शिविर का आयोजन किया  | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बहुउद्देशीय जिला विधिक शिविर का आयोजन किया 

विकासनगर। ब्लॉक सभागार में रविवार को बहुउद्देशीय जिला विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी मुहैया कराई गई। अशोक आश्रम बालिका विद्यालय चिलियों द्वारा स्वागत वंदना व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जौनसारी गीत की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही वन विभाग, लोनिवि, परिवहन विभाग, पशुपालन, खाद्यान्न, उद्यान, तहसील, समाज कल्याण, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई स्टॉल लगाए गए।
मुख्य अतिथि सचिव विधिक प्राधिकरण नेहा कुशवाहा ने शिविर में मौजूद लोगों को विधिक जानकारी दी। कहा कि लोगों को कानूनी जानकारी होने से अपने अधिकार आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। गरीब व कमजोर तबके के लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना प्राधिकरण का उद्देश्य है। उन्होंने महिलाओं को परिवारिक मामले व उत्पीड़न के संबंध में आवश्यक जानकारी दी कि वह किस प्रकार से न्याय प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा उत्पीड़न, बालिकाओं को दिए जाने वाले अधिकारों की जानकारी मुहैया कराई। सरकारी विभागों के स्टॉल ग्रामीण महिला, पुरुषों को सरकार की ओर संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पंचायतीराज विभाग के स्टॉल पर महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत दिए जा रहे अधिकारों के बारे में बताया। जबकि स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल से लोगों ने स्थानीय उत्पाद खरीदे। इस दौरान जेएम अनिल कुमार कोरी, ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह, एसडीएम सौरभ असवाल, बीडीओ सुमन दत्ताल कुटियाल, डीएफओ बीबी मार्तोलिया, सीओ बीडी उनियाल मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *