काले झंडे लेकर अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार | Jokhim Samachar Network

Tuesday, May 07, 2024

Select your Top Menu from wp menus

काले झंडे लेकर अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज देवभूमि से लोकसभा चुनाव का शंखनाद शनिवार को दून पहंुचे। वे देहरादून के परेड ग्राउंड से हरिद्वार और टिहरी लोकसभा के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करने आए हैं। इस सम्मेलन में दोनों संसदीय सीटों से बूथ स्तर के करीब 10 हजार कार्यकर्ता पहुंचे हैं। काले झंडे लेकर अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एस्लेहॉल चैक पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
शनिवार की हेलीकॉप्टर से अमित शाह देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इससे पूर्व अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
करीब 11.10 मंच पर मुख्यमंत्री, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के प्रभारी थावर चंद गहलौत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा मौजूद रहे।
इससे पूर्व त्रिशक्ति सम्मेलन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। उन्होंने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सम्मेलन स्थल परेड ग्राउंड में देहरादून हरिद्वार और टिहरी लोकसभा क्षेत्र के बूथ इकाइयों के अध्यक्षों, बूथ पालकों और बूथ लेवल सहायक दो जुटे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *