पूर्व विधायक चैधरी यशवीर सिंह भाजपा में हुए शामिल | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पूर्व विधायक चैधरी यशवीर सिंह भाजपा में हुए शामिल

रुड़की। चुनाव बाद भी राजनीतिक दलों में उथल पुथल का खेल जारी है। बसपा से दो बार विधायक रहे पूर्व कांग्रेस नेता चैधरी यशवीर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ ही उनके बेटे एवं झबरेड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गौरव चैधरी और समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए।
रुड़की के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पूर्व विधायक चैधरी यशवीर सिंह ने कहा कि वह भाजपा में शामिल होकर खुद को गौरवांवित महसूस करते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. नरेन्द्र सिंह, विधायक कुंवर प्रणव ङ्क्षसह चैंपियन, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, डीसीबी चेयरमैन प्रदीप चैधरी, श्यामवीर सैनी, वैजंयती माला आदि मौजूद रहे।
यशवीर चैधरी वर्ष 2002 और 2007 में बसपा के टिकट पर इकबालपुर विधानसभा से विधायक रहे हैं। बाद में उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। फिर वह कांग्रेस में शामिल हुए।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *