पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर गंभीर नही दिख रहा प्रशासन | Jokhim Samachar Network

Wednesday, April 24, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर गंभीर नही दिख रहा प्रशासन

देहरादून। प्रदेश की राजधानी स्थित पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर नगर पालिका प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। शहर में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। लेकिन पर्यटन सीजन से जुड़ी व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आई हैं.। शहर में बिजली ,पानी और सड़कों की हालत ठीक नहीं है। मालरोड सहित शहर के लिंक मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। शहर में पानी की समस्या अभी से शुरू हो गई है। लेकिन जल संस्थान के पास कोई रोडमैप नहीं है. चारधाम यात्रा मई माह से शुरू होने वाली है। चार धाम यात्रा के समय शहर में भी सैलानियों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में सैलानियों को ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ सकता है।
शहर के किंग्रेग में 32 करोड़ की लागत से पार्किंग निर्माण का काम पिछले तीन साल से किया जा रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इससे समस्या और बढ़ गई है। स्थानीय पर्यटन व्यवसायी धनवीर कुमाई, राजकुमार जायसवाल कहते हैं कि सीजन की तैयारी को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। इससे पर्यटन सीजन में सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता भी मानते हैं कि ट्रैफिक समस्या गंभीर होती जा रही है। साथ ही यह भी कहते हैं कि पालिका प्रशासन अपने स्तर से पार्किंग की समस्या को दूर करने का प्रयास करेगा। इससे पूर्व प्रशासनिक स्तर पर शहर में पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर बैठक हो जाती थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते शहर में पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर कोई बैठक नहीं हुई। इससे पर्यटन सीजन में एक बार फिर सैलानियों को ट्रैफिक जाम ,पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *