त्रिवेन्द्र राज में लगा मीडिया पर आपातकालः नेगी | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

त्रिवेन्द्र राज में लगा मीडिया पर आपातकालः नेगी

देहरादून। जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि त्रिवेन्द्र राज की भ्रष्टाचारी सरकार ने प्रदेश में सच्चाई दिखाने व छापने पर अघोषित आपातकाल लगा दिया है, जिससे लोकतन्त्र के लिए खतरा पैदा हो गया है।
मोर्चा द्वारा सी0एम0 त्रिवेन्द्र की खनन माफियाओं से डील व लगातार मोर्चा द्वारा उनके भ्रष्टाचार के मामलों का पोस्टमार्टम सी0एम0 त्रिवेन्द्र को नागवार गुजर रहा है तथा इसी बौखलाहट में उन्होंने मीडिया तक को अपने हंटर से डरा-धमकाकर क्षीण कर दिया है। नेगी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर बदमाशों का सहारा लेना व मीडिया को सच्चाई न छापने के लिए डराना-धमकाना निश्चित तौर पर लोकतन्त्र के लिए घातक है। पूर्व में शिक्षिका उत्तरा पन्त वाले मामले में भी सरकार द्वारा मीडिया को खबर न छापने की असफल कोशिश की गयी थी। प्रदेश का मीडिया आज त्रिवेन्द्र के हंटर से सहमा-सहमा सा है। मोर्चा प्रदेश में मीडिया को डराने-धमकाने व आपातकाल जैसे हालात पैदा करने के मामले में सी0एम0 त्रिवेन्द्र के खिलाफ न्यायालय में दस्तक देगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *