द इ्रंडियन कैंब्रिज स्कूल देहरादून में शैक्षिक प्रदर्शिनी का आयोजन | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 04, 2024

Select your Top Menu from wp menus

द इ्रंडियन कैंब्रिज स्कूल देहरादून में शैक्षिक प्रदर्शिनी का आयोजन

देहरादून। द इ्रंडियन कैंब्रिज स्कूल  में मंगलवार को शैक्षिक प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देष्य बच्चों की बौद्धिक प्रतिभाओं व कार्य क्षमता को उजागर करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला सेमवाल सहित स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना श्रीवास्तव, अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार एवं आर एण्ड डी हैड कंचन नेगी, स्कूल कोआॅडीनेटर रूबीना सिद्दीकी एवं राजश्रीवास्तव ने रिबन काट कर व दीप प्रज्ज्वलित करके प्रदर्शिनी का उद्घाटन किया।
प्रदर्शिनी का आयोजन सैयद सलीम शाह आॅडिटोरियम में किया गया। प्रदर्शिनी का विशय प्रकृति पर आधारित था। इस अवसर पर जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी व सामाजिक विज्ञान, कला आदि विशयों पर आधारित माॅडलों, चार्ट आदि को संुदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। किंडर गार्डन द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शिनी सभी के आकर्शण का केंद्र रही।
जीव विज्ञान विषय की प्रदर्शिनी में एसिड रेन फाॅल, सेव अर्थ आदि पर आधारित माॅडल तैयार किए गए। भौतिक विज्ञान में मैग्नीषियम आॅफ अर्थ, स्कैट्रिंग आॅफ लाइट माॅडल द्वारा अपनी बात दर्शकों तक पहुँचाई गई।
अंग्रेजी विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के पोस्टरों, माॅडलों द्वारा विषय की प्रस्तुति की गई। विभिन्न  लेखकों और कवियों की रचनाओं व कविताओं को विद्यार्थियों द्वारा पेश किया गया। हिंदी विभाग द्वारा प्रकृति पर आधारित कवियों की कविताओं को उनके चित्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों बच्चों तथा अन्य उपस्थित लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रदर्षिनी का आनंद लिया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *