धनतेरस आजः भूलकर भी न खरीदें प्लास्टिक और कांच का सामान | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 09, 2024

Select your Top Menu from wp menus

धनतेरस आजः भूलकर भी न खरीदें प्लास्टिक और कांच का सामान

देहरादून। दीपावली से 2 दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है।जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है, ऐसा त्यौहार जो हमारे घर में धन और बरकत लाता है। इस दिन लोग अपने घर में पूरा वर्ष बरकत बनी रहे इसके लिए नए – नए बर्तन और गहने खरीद कर लाते हैं।
आइए जानते हैं, इस दिन पूरा वर्ष घर में बरकत बनी रहे के लिए क्या खरीदें और क्या ना खरीदे? इस दिन अपने घर में धन वृद्धि के लिए हर व्यक्ति कोई न कोई बर्तन या गहना खरीद कर लाता है। लेकिन बर्तन खरीदने से पहले यह ध्यान रखें कि इस दिन कोई भी प्लास्टिक का या कांच का बर्तन घर में ना लाएं ।इस दिन आप सोना, चांदी इत्यादि खरीद सकते हैं। लेकिन ऐसी धातु खरीदना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं हैं। सबसे उत्तम बर्तन तांबे या पीतल का बर्तन है। आप इस दिन तांबा, पीतल, स्टील आदि के बर्तन खरीद सकते हैं। आप अपने घर में मंदिर के बर्तन भी ला सकते हैं।
आपके घर में भी बरकत बनी रहे और धनतेरस का त्यौहार आप सभी के लिए मंगलमय हो।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *