पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल से लोगों की बढ़ी मुश्किलें | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 09, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

मसूरी। नगर पालिका कर्मचारी संघ  की हड़ताल का आज यानी 24 अक्टूबर को तीसरे दिन भी जारी है। हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था  पटरी से उतर गई है। शहर पूरी तरह से कूड़े में तब्दील हो गया है। शहर में फैली गंदगी की वजह से शहरवासियों के साथ साथ पर्यटकों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, पटरी व्यवसायी  द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष-सभासदों के साथ अभद्रता मामले ने तूल पकड़ लिया है। गौरतलब है कि पटरी व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई और शहर कोतवाल के तबादले की मांग पर अड़े नगर पालिका कर्मचारी संघ का बीते 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। शहर की साफ-सफाई, पथ प्रकाश, ट्रैफिक व्यवस्था व पालिका के कामकाज के साथ नगर बस सेवा बंद कर दी गई है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के हड़ताल पर चले जाने से शहरवासियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एम. एल. शाह का कहना है कि जैसे ही हड़ताल खत्म हो जाएगी, तत्काल सफाई व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *