देहरादून। उत्तराखण्ड 108 एवं केकेएस फील्ड कर्मचारी संघ ने हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी 108 सेवा का संचालन एनएचएम के तहत करने की मांग की है।
यहां प्रेस क्लब मंे आयोजित प्रेसवार्ता में संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड में 108 सेवा का संचालन तो किया जा रहा है किन्तु सेवा नियमावली न बनने के अभाव मंे कर्मचारी समस्याओं की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी आपातकालीन सेवा का संचालन एनएचएम के तहत किया जाना चाहिए। नीरज शर्मा ने कहा कि श्रम विभाग के मानकों के विपरीत 108 सेवा के कर्मचारी बारह घंटे की ड्यूटी कर रही है। जोकि किसी भी तरह से न्यायोचित नही है। उन्हांेने कहा कि श्रम विभाग के कानून के तहत अगर किसी कर्मचारी से आठ से अधिक घंटे की सेवा ली जा रही है तो उसका अतिरिक्त भुगतान किया जाना चाहिए। संघ ने समान कार्य का समान वेतनमान लागू करने की भी मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार को 108 सेवा के फील्ड कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए एक कमेटी का गठन करना चाहिए। जिससे की कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जा सके। साथ ही संघ ने कर्मचारियों के वेतन व बिलों का जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग भी की है।