![](http://newsportal.jokhimnews.com/wp-content/uploads/2024/05/16-11-765x510.jpg)
कोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। कांग्रेसियों ने कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विज्ञान, कम्प्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया। वहीं, पंचायती राज विधेयक में महिलाओं के लिए आरक्षण सुविधा प्रदान की।