पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्य तिथि पर किया नमन | Jokhim Samachar Network

Monday, February 17, 2025

Select your Top Menu from wp menus

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्य तिथि पर किया नमन

विकासनगर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने तिलक भवन में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने स्व. गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी ने जब प्रधानमंत्री का पद संभाला, तब आतंकवादी संगठन सक्रिय थे जो भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा बने हुए थे। उस चुनौती को स्वीकार कर उन्होंने भारत को एक सूत्र में बांधकर रखा और 21वीं सदी के भारत का खाका खींचा। निवर्तमान सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप भारत आज संचार क्रांति के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिलाया। इसके साथ ही वह पंचायतों को प्रशासनिक रूप से अधिकार देने के पक्षधर थे। प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी हमेशा अपने जीवन में सबको साथ लेकर चले। उन्होंने जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य किया। आज हम सब उनके बताए हुए रास्ते पर चले यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। निवर्तमान जिला महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि सही मायने में राजीव गांधी ही आधुनिक भारत के निर्माता थे। मौके पर पीसीसी मेंबर संजय जैन, जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अनुपम कपिल, धीरेंद्र तड़ियाल, संदीप भटनागर, विनय जायसवाल, राजेंद्र डांग आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *