प्याज की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

प्याज की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून। दून में प्याज की लगातार बढ़ने के कारण दून वासी त्रस्त है। जबकि सरकार इस मुद्दे पर मौन बैठी है। ऐसे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देश प्रदेश में इन दिनों जहंा प्याज लोगों के आखों से आसूं निकाल रही है। उन्होंने कहाकि मंहगाई आसमान पर पहंुच गयी है किन्तु सरकार इसकी सुध लेने को तैयार नही है। धस्माना ने कहा कि प्रदेश की त्रिवेन्द्र व केन्द्र की मोदी सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। जिससे जनता में भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होेंने कहा कि कांगे्रेस हर स्तर पर जनता के हितों की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ेगी। वहीं सरकार इस मामले को लेकर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर सकी है। ताकि जनता को राहत पहुंच सके।  जनता के  मर्म को समझते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज केन्द व राज्य सरकार के खिलाफ बल्लीवाला में प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया है। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *