महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी   | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 08, 2024

Select your Top Menu from wp menus

महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी  

अल्मोड़ा। रानीखेत पेट्रो पदार्थों और रोजमर्रा की वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कायकर्ताओं ने नगर केओएमयू स्टेशन स्थित पेट्रोल पंप में राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने भाजापा की डबल इंजन सरकार को पूरी है मोर्चे पर विफल करार दिया। कहा कि बेतहाशा महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। खाने पीने के तक लाले गरीबों को पड़ गए हैं। पीड़ित आम जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखायेगी। साथ ही जानता ने कांग्रेस को सत्तासीन करने का भी पूरा मन बना लिया है। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष महेश आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। कार्यक्रम में कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, पंकज गुरुरानी, हेमंत मेहरा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, व्यापार मंडल उप सचिव विनीत चौरसिया, प्रमोद पाल, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप बिष्ट, कुलदीप कुमार, उप सचिव छात्रसंघ सुनील कुमार, संदीप बंसल, जीतन जयाल अमन शेख़, सोनू सिदिकी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *