घरेलू हिंसा की शिकार महिला के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने के साथ लाखो की ठगी,आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

घरेलू हिंसा की शिकार महिला के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने के साथ लाखो की ठगी,आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज

हल्द्वानी। घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला की संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए एक व्यक्ति ने उस महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये और अपनी मजबूरी बता कर लाखो रुपए भी ऐंठे,इतना ही नहीं महिला की बूढ़ी माँ को इतना धमकाया की वो अस्पताल में पहुंच गई जहा वो आज जिंदगी और मौत के बीच सासे लेरही है|
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासिनी दो बच्चों मां होम वायलेंस का शिकार हो रही थी। इसी बीच देहरादून आगमन पर उसकी मुलाकात पल्टन बाजार में दक्ष डोरा से हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ी। महिला ने उसे अपनी सारी पीड़ा सुना दी। यह घटना नवंबर 2018 की है। दोनों की दोस्ती गहरी होती गई। एक दिन दक्ष ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव यह कहते हुए रख दिया कि उसे महिला के दो बच्चों से भी कोई आपत्ति नहीं है। महिला अपने काम के सिलसिले में देहरादून में किराये के मकान में रहती थी। आरोप के मुताबिक घटना 11 जनवरी 2019 की है। दक्ष महिला के किराये के मकान में शाम के समय कुछ खाने पीने का सामान लेकर आया और उसने महिला को पीने के लिए जूस दिया। महिला का कहना है कि इसके बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो समझ आया कि दक्ष ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। विरोध करने पर दक्ष ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उससे प्रेम करता है परन्तु वह अपनी बडी बहन की शादी के बाद ही उसके बाद शादी कर सकेगा। इसके बाद दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। बाद में दक्ष महिला को आनी आर्थिक समस्याएं बता कर उससे पैसे भ्ज्ञी ऐंठने लगा। महिला के अनुसार दक्ष 7से 8 लाख रूपये उससे वसूल चुका है। 15 दिसंबर को दक्ष ने पीड़िता से कहा कि वह अपने मौसी की लड़की के विवाह में जा रहा है। लेकिन बाद में पता चला कि विवाह उसकी मौसी की लड़की का नहीं बल्कि उसकी अपनी सगी बड़ी बहन का है। इसके साथही महिला को यह भी पता चला कि दक्ष कीएक अन्य महिला से भी मेल मुलाकात है। जिससे वह छिप-छिप कर मिलता है। जब महिला ने इन दोनों मामलों में दक्ष से बात की तो उसका व्यवहार उसके प्रति एकदम बदल गया। इसके बाद तो कहानी में दक्ष के ताउ का लड़का जतिन भी आ गया। दक्ष और जतिन दोनों की मिलकर महिला व उसकी वृद्ध मां को धमकाने लगे। दोनों ने पीड़िता की मं को इतना धमकाया कि उनका शूगर हाईलेवल का हो गया है, और उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करना पड़ा। अब भी उनकी हालत नाजुक है वे जीवन रक्षक यंत्रों के सहारे सांस ले रही हैं। महिला हार कर दक्ष व जतिन डोरा के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली देहरादून पहुंची और अपनी तहरीर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *