भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत | Jokhim Samachar Network

Tuesday, May 21, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देहरादून। भाजयुमो महानगर देहरादून ने नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शैलेन्द्र सिंह बिष्ट के पहली बार महानगर कार्यालय आगमन पर जोरदार आगवानी की। इस दौरान  प्रदेश प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ट ने अपनी छात्र राजनीति के समय के संघर्ष को युवाओं के साथ साझा किया और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ज़न कल्याणकारी योजनाओं को ज़न ज़न तक पहुचाने का काम युवा मोर्चा करे। प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने युवाओं को मिशन 2024 में अभी से जुट जाने को कहा। महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अंशुल चावला ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता युवाओं के बीच पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पंत, विपुल मैंदोली, मधुसूदन जोशी, श्याम पंत, मोहित शर्मा, आशीष रावत, कुलदीप पंत, तरुण जैन, आशीष शर्मा, देवेन्द्र बिष्ट, समीर, शुभम जैन, जितेंद्र बिष्ट, साक्षी शंकर, सत्यम अरोड़ा, गौरव केशला, राहुल पंवार, दीपक सोनकर, अनमोल राय, सिद्धार्थ, नवीन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *