पिथौरागढ। पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल चिटगालगांव सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं।
वंशीधर भट्ट ने दीपिका को 1299 मतों से पराजित किया। वंशीधर भट्ट को 3389 मत जबकि दीपिका को 2090 मत मिले।चुफाल की बेटी के इस सीट से चुनाव मैदान में होने से इस हॉट सीट पर शुरू से सबकी नजर थी।
तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा के हाथ से यह सीट निकल गई। दीपिका का नाम जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रमुख दावेदारों में शामिल होने से भाजपा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, भाजपा के बागी होकर सरमोली जिला पंचायत सीट से मैदान में उतरे जगत मर्तोलिया ने चुनाव जीता।