देहरादून। टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा का डब्बल इंजन आज तक स्टार्ट नहीं हो पाया। भाजपा ने उत्तराखंड का विकास ठप कर दिया है। भाजपा बड़े-बड़े खोखले दावे कर जनता को बर्गलाने का काम कर रही है। अब जनता इस झांसे में नहीं आने वाली। टिहरी सीट से कांग्रेस के प्रीतम सिंह ने भटवाड़ी, चिन्यालीसौड़, बडेथी,धरासू बैंड में आम लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया है गरीबों को न्यूनतम आय देते हुय प्रतिवर्ष 72 हजार रुपये दिये जाएंगे। जिसे सरकार में आते ही पूरा किया जायेगा। देश की जनता आज भी मोदी के पंद्रह लाख खाते में देने के झांसे को नहीं भूल पा रही है। पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि भाजपा के लुभावने वादों के झांसे में आकर पांच साल खराब हुये हैं। अब वक्त को पहचानों और कांग्रेस के पक्ष में वोट कर गरीबों को आगे बढ़ाने को हाथ को आगे बढ़ावो। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों से हितों को लेकर लड़ने वाला दल है। उन्होंने कहा कि चैकीदार के रहते देश के बैकों को लूटने वाले कैसे विदेश पहुंच गये। आमसभा के बाद प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सहित कांग्रेसियों ने विभिन्न स्थानों पर जन संपर्क साध कर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। इस मौके पर घनानंद नौटियाल, शूरवीर रागड, दिनेश गौड़, भूपेश कुड़ियाल, मनमोहन आदि थे।