यूकेड़ी के नव नियुक्त केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का विकासनगर में भव्य स्वागत | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

यूकेड़ी के नव नियुक्त केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का विकासनगर में भव्य स्वागत

राज्य से पलायन नहीं रुकना सरकारों की विफलता: कुकरेती
विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल के नव नियुक्त केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के विकासनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुकरेती के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पछुवादून के साथ ही टिहरी और उत्तरकाशी में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। गुरुवार को डाकपत्थर रोड स्थित उक्रांद जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने और जनता के मसलों पर आंदोलन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर उक्रांद ने राज्य का गठन कराया था, उन उद्देश्यों को अब तक सरकारों ने अपने सरोकारों में शामिल ही नहीं किया है। राज्य के जंगल और जमीन पर स्थानीय निवासियों का अधिकार नहीं रहना जनता के साथ छलावा है। कहा कि केंद्र समेत उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। बावजूद इसके अभी तक हमारी संपत्ति उत्तर प्रदेश के अधीन हैं। अपनी संपत्ति को वापस लेने के लिए उक्रांद की ओर से एक बड़ा जन आंदोलन शुरु किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य गठन के दो दशक बाद भी यहां युवाओं का पलायन जारी है। बीस साल के दौरान राज्य में रोजगार के साधन विकसित नहीं कर पाना सरकारों की विफलता है। उन्होंने कहा कि उक्रांद राज्य में धारा 371 और सशक्त भू कानून लागू करने की वकालत करेगा। कहा कि उत्तराखंड की जनता को स्वच्छ और सशक्त विकल्प सिर्फ उक्रांद ही दे सकता है। लिहाजा पार्टी संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। इस दौरान जिला अध्यक्ष गणेश काला, शहर अध्यक्ष जयकृष्ण सेमवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कंडवाल, दीपक चौहान, शैलेश गुलेरी, जयप्रकाश उपाध्याय, भजन सिंह नेगी, मायाराम ममगाई, मुन्नी नौटियाल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *