पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 16, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विकासनगर। जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सैपियंस स्कूल विकासनगर ने एक स्वर्ण समेत कुल छह पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेता गर्विता जोशी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गुरुवार को विद्यालय में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य आलोक विरमानी ने बताया कि 20 और 21 अक्टूबर को संपन्न हुई ताइक्वांडों प्रतियोगिता में गर्विता जोशी ने 62 से 67 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अनामिका शर्मा ने 42 से 44 किलो भार वर्ग में रजत पदक, प्रियांशी छेत्री ने 46 से49 किलो भार वर्ग, अक्षरा ने 47 से 51 किलो भार वर्ग, लक्की रावत ने 37 से 41 किलो भार वर्ग, यश थापा 51 से 55 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को नगद प्रोत्साहन राशि भी दी गई है। इस दौरान प्रबंधक रविकांत सपरा, रशिता सपरा, विंदेश्वरी डांड आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *