शीला दीक्षित का दुनिया से चले जाना कांग्रेस के लिए बड़ी क्षतिः सोनिया | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

शीला दीक्षित का दुनिया से चले जाना कांग्रेस के लिए बड़ी क्षतिः सोनिया

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में रखा गया है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी शीला को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुख जताया। सोनिया ने शीला को अपनी बड़ी बहन और दोस्त बताते हुए कहा कि उनकी कमी पार्टी में हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित का इस दुनिया से चले जाना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह हमेशा हमें याद आती रहेंगी।
जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद करीब 2.30 बजे निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी निगम बोध घाट 2.30 बजे पहुंचेंगे।
शीला दीक्षित के अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में नेता और उनके समर्थक जुट रहे हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है। वहीं दिल्ली सरकार ने दो दिन राजकीय शोक की घोषणा की है।
शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने के लिए कई नेता पहुंचे। पूर्व उपप्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी रविवार को शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *