अब माता-पिता को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे नगर निगम के  | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

अब माता-पिता को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे नगर निगम के 

देहरादून। नगर निगम में शामिल नए इलाकों में बने कैलाश अस्पताल और मैक्स अस्पताल निगम के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के साफ्टवेयर से जुड़ गए हैं। ऐसे में इन अस्पतालों में जन्मे बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र निगम से आसानी से बन पाएगा। माता-पिता को इसके लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश जोशी के अनुसार नगर निगम के बड़े अस्पतालों को भी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के साफ्टवेयर से जोड़ दिया गया है। जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए अस्पताल से पैदाइश के मिले प्रमाण पत्र के साथ निगम से मिले एक फार्म को भरना होता है। बच्चे का जन्म घर पर हुआ है तो संबंधित व्यक्ति को बच्चे के जन्म के वर्ष का पानी या बिजली के बिल की कॉपी देनी होती है। क्षेत्रीय सफाई सुपरवाईजर की जांच रिपोर्ट लगती है और दो गवाह को लिखित में देना होता है। बच्चे को जन्मे एक साल से अधिक होने पर एसडीएम कोर्ट से वैरीफिकेशन होता है। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सबसे अधिक श्मशान घाट की रसीद होती है। अस्पताल में मृत्यु होने पर चिकित्सक की ओर से प्रमाणित कॉपी भी लगानी पड़ती है। अस्पताल की ओर से दी जानकारी से भी मिलान किया जाता है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *