देहरादून। उत्तराखंड में महाअष्टमी और रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों और लोगों के घरों में कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसपर पर कन्याओं को उपहार भेंट किए गए। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि मध्यान्ह नवमी तिथि होने के कारण रामनवमी शनिवार को पड़ी, जबकि इसका पारण रविवार को सुबह सात बजे के बाद किया जाएगा। इस अवसर पर कई धार्मिक ंसंस्थाओं व संगठनों ने विभिन मंदिरों मंे भंडारे का भी आयोजन किया हुआ था। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहंुचकर प्रसाद का भोग लगाया। रामनवमी के अवसर पर डोईवाला रोड स्थित मंणीमाई मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहंुचे। कैलाश जोशी अकेला के अनुसार भंडारे का आयोजन संचिन नारंग ने किया था।
इसबार महाष्टमी के व्रत और पूजन के साथ ही रामनवमी भी 13 अप्रैल को मनाई जा रही है। शनिवार को महाष्टमी के साथ ही नवमी दोनों का व्रत रहा। पंडित सुभाष जोशी के अनुसार शनिवार को कन्या पूजन करने का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 15 मिनट से 11 बजकर 49 मिनट तक रहा, जबकि 11 बजकर 49 मिनट के बाद से नवमी शुरू हुई। इसके साथ ही ये रविवार सुबह सात बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि मध्यान्ह नवमी तिथि होने के कारण रामनवमी शनिवार को मनाई जा रही है, जबकि नवमी का पारण रविवार को किया जाएगा।
राज्यापल ने कन्याओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल ने राजभवन में आमंत्रित कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रामनवमी के अवसर पर कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा। इस अवसर पर दुर्गा अष्टमी और रामनवमी की बधाई देते हुए राज्यपाल ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को दोहराया।
वहीं, इस अवसर पर त्रिवेणी घाट स्थित प्राचीन रघुनाथ मंदिर से भगवान राम की डोली यात्रा निकाली गई। रघुनाथ मंदिर में भगवान श्री राम का अभिषेक करने के बाद मंदिर श्री रघुनाथ मंदिर चैरिटेबल सोसायटी के सदस्यों ने भगवान राम की डोली यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने डोली में पुष्प चढ़ाकर प्रसाद वितरित किया। डोली यात्रा में संस्था के प्रधान महेश कुमार, मंत्री सूर्य प्रकाश सिंह, राहुल शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, संजय शर्मा,वशीकरण शर्मा, विशंभर आदि शामिल हुए।